यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हरिद्वार आगमन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के उत्तराखण्ड आगमन पर हरिद्वार में उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भेंट कर उनका स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के उत्पादों की किट भेंट की। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी सहयोग, विकास कार्यों एवं अन्य समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के बीच समन्वय एवं सहयोग से विकास को नई गति मिलेगी। वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

