Tuesday, March 3, 2026
Uttarakhand

राजहंस कला मंदिर के होली मिलन में बिखरे रंग,बच्चों की प्रस्तुतियों और राधा-कृष्ण नृत्य ने मोहा मन

नगर की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था राजहंस कला मंदिर द्वारा होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।नन्हें कलाकारों के गीत,नृत्य और कविताओं पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण रूपी कलाकारों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति रही।कलाकारों ने जब भक्ति और श्रृंगार से सराबोर प्रस्तुति दी तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान सभी ने राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों को फूलों से सजाया और एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।अंत में होली के पारंपरिक गीतों पर सभी जमकर झूमे और उत्सव का आनंद लिया।

संस्था के अध्यक्ष विपिन सिंघल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं,बल्कि आपसी प्रेम,सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है।राजहंस कला मंदिर वर्षों से सांस्कृतिक परंपराओं को संजोए हुए है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहा है।उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

सचिव अंजेश कुमार अग्रवाल ने कहा संस्था के सचिव अजेश अग्रवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। बच्चों और कलाकारों की प्रस्तुतियां इस बात का प्रमाण हैं कि हमारी संस्कृति आज भी जीवंत है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नगर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।कार्यक्रम का संचालन बलवीर कुमार गोयल ने किया।इस अवसर पर संस्था कोषाध्यक्ष पारस गोयल,पूर्व अध्यक्ष गोपाल पुरी,किरण कौशिक, नवनीत सिंघल,आनंद अग्रवाल,योगेश सिंघल,गोविंद,पवन गोयल,अफजल मंगलौरी,शेखर सिंघल,राजीव चंद्रा,मीनू सिंघल,मेघा सिंघल,साधना पुरी,गौरव गोयल,संजीव अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!