Wednesday, February 18, 2026
Uttarakhand

सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त धारदार छुरी के साथ गिरफ्तार

जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर रेलवे ग्राउंड के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अतुल लोहरे पुत्र राकेश, निवासी मुग्गागढ़ को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई एक धारदार छुरी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसे अब आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एसएसपी ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!