Saturday, March 28, 2026
Uttarakhand

स्वायत्त सहकारिताओं के सुदृढ़ीकरण हेतु शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना, मधुमक्खी पालक सीखेंगे आधुनिक तकनीक

जनपद की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं स्थानीय उद्यमियों को आधुनिक तकनीकी से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रामोत्थान-रीप परियोजना (UGVS-REAP) हरिद्वार द्वारा एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं परियोजना निदेशक नलिनीत घिण्डियाल के मार्गदर्शन में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने तीन दिवसीय भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के अंतर्गत ‘मीठी गंगा कृषक उत्पादक संगठन’ के मधुमक्खी पालकों को हरियाणा के धरोंदा स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र भेजा गया है, जहाँ वे शहद उत्पादन के आधुनिक प्रबंधन एवं बाजारीकरण के गुर सीखेंगे।

जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इसी प्रकार के अध्ययन दल नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल भी भेजे गए हैं, जो वहां के सफल आजीविका मॉडलों का बारीकी से अध्ययन कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के नए आयाम स्थापित करेंगे। इस अवसर पर समस्त ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों ने इस आयोजन को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!