Saturday, March 14, 2026
Uttarakhand

भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी के साथ गये 3 पोर्टर भारी बर्फबारी में लापता, तलाश जारी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीम के साथ सीमा पर गश्त के लिए गये उत्तरकाशी जनपद के तीन पोर्टर लापता हैं। तीनों पोर्टर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीम के साथ 15 अक्टूबर को भारत-चीन सीमा स्थित नीला पानी चौकी से सीमा के लिए रवाना हुये थे। जो 17 अक्टूबर को वापसी के दौरान हुई बर्फबारी में रास्ता भटक गए। 18 अक्टूबर तक तक वापिस न पहुंचने पर आईटीबीपी ने उनकी तलाश के लिए 5 अन्य पोर्टरों को संसाधनों सहित भेजा लेकिन पोर्टरों का कोई पता नहीं चल पाया। उस क्षेत्र में 5 से 6 फीट तक बर्फ बड़ी हुई है जिससे राहत-बचाव अभियान में गये पोर्टरों व जवानों के दिक्कतें हो रही हैं। आईटीबीपी ने इन पोर्टरों को तलाशने के लिए वायु सेना और राज्य आपदा प्रबंधन से मदद मांगने के साथ नागा और नीलापानी चौकी से भी 20-20 आईटीबीपी जवानों की टीम खोज और बचाव के लिए रवाना की है। वायु सेना के हैलीकाप्टर से भी पोर्टरों को तलाशने का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!