Tuesday, October 27, 2026

देवप्रयाग: ट्रक में लिफ्ट देकर किया दुराचार

बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर साकनीधार से मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को अकेली देखकर पहले ट्रक चालक ने उसे लिफ्ट दी और देवप्रयाग क्षेत्र के तीन धारा नामक स्थान के पास उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनधारा के के पास खड़े ट्रक से महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने और सामने का हिस्सा कम्बल से ढका होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पहुंची तो उसके भीतर महिला बदहवास हालत में मिली। लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ट्रक चालक का नाम राजेश बताया जा रहा है और वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। देवप्रयाग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!