Sunday, March 15, 2026
IndiaLatestNewsUP

सुहागरात के दिन दूल्हे की चीख-पुकार, दुल्हन ने प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से हमला

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर आयी है। इस जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गाँव में दुल्हन ने सुहागरात के समय दुल्हे के नाजुक अंग पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गया। दूल्हे की चीख-पुकार सुन कर परिजन कमरे में पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गाँव के 21 वर्षीय युवक का कौशांबी जिले के एक गांव की युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह हुआ था। दूल्हा पक्ष 5 जून को बरात लेकर कौशांबी गया। जहां से 6 जून को दुल्हन को विदा कराकर घर लाए। दुल्हे के घर आये मेहमान दावत के बाद चले गये तो दूल्हा भी रात करीब दो बजे सुहागरात को कमरे पहुंचा। जहां किसी बात पर दुल्हन भड़क उठी। उसने कमरे में रखे चाकू से दूल्हे के नाजुक अंग पर हमला कर दिया। घायल युवक को कौशांबी जिले के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। दोनों पक्ष लड़की को मंदबुद्धि होना बता रहे हैं। उधर, फतेहपुर के ही थाना थरियांव थाना क्षेत्र में बरात में नाश्ते के दौरान हुई कहासुनी में जनातियों ने दूल्हा समेत भाइयों को पीटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!