Sunday, March 15, 2026
HaridwarLatestUttarakhand

श्री सूरत गिरि बंगला में अतिरूद्र महायज्ञ मंगलवार से

श्री सूरत गिरि बंगला गिरिशानंदाश्रम में 1 से 11 अप्रैल तक अतिरूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अतिरूद्र महायज्ञ से पूर्व सोमवार को आश्रम में गौ पूजन व गौ दान आदि कर्म सम्पन्न कराए गए।


श्री शंकर प्रिया चेन्नई के आचार्यों के आचार्यत्व में आयोजित होने वाले इस अतिरूद्र महायज्ञ के यजमान मनोज अग्रवाल मुम्बई वालों के द्वारा कराया जा रहा है। यज्ञ के शुभारम्भ से पूर्व आज अनेक धार्मिक कृत्य सम्पन्न कराए गए।


यज्ञ के संबंध में जानकारी देते हुए आश्रम के कोठारी स्वामी उमानंद गिरि महाराज ने बताया कि यज्ञ आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के सानिध्य में दक्षिण भारत के वैदिक विद्वानों के आचार्यत्व में सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यज्ञ की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यज्ञ देश व समाज को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!