Sunday, March 15, 2026
India

केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंज़ूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने सातवें वेतन आयोग के आधार पर वेतन और पेंशन पाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 % की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी के लागू होने के बाद अब केंद्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को 31 फीसदी के स्थान पर 34 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इस बढ़ोतरी से सरकारी कोष पर कुल 9,544.50 करोड़ रुपये सालाना का खर्चा बैठेगा। इस बढ़ोतरी से 47.68 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा पहुंचेगा। यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के फॉर्मूले के आधार पर बढ़ायी गयी है। वृद्धि का यह फैसला 1 जनवरी, 2022 से लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!