Wednesday, January 28, 2026
UP

कांग्रेस को अपना झंडा-दफ्तर सपा को सौंप देना चाहिए: प्रमोद कृष्णम

उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में सपा और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के बावजूद कांग्रेस का किसी भी सीट पर चुनाव न लड़ने के फैसले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर तंज कसा है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस को अपनी पार्टी का झंडा और दफ्तर सपा को सौंप देना चाहिए।
वहीं दूसरी ओर यूपी के उपचुनाव में कांग्रेस के नहीं लड़ने के ऐलान के बाद अखिलेश यादव ने आज सुबह एक तस्वीर जारी की है। जिसमें वह आरक्षण संविधान और सौहार्द बचाने की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे
। इसकी जानकारी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार की देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर देररात स्थिति स्पष्ट करते हुए लिखा- ‘बात सीट की नहीं जीत की है।’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’
के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!