Wednesday, October 22, 2025
Uttarakhand

संविधान स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में NSS छात्र-छात्रों एवं बीएड छात्र-छात्रों के द्वारा संविधान स्थापना दिवस को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस पर भारतीय संविधान उसकी महत्वता एवं संविधान स्थापना के परिदृश्य पर डॉ अनुपम त्यागी के द्वारा सविस्तारपूर्वक रूप में अपने विचार छात्र-छात्रों के मध्य रखे। डॉ. सतीश कुमार के द्वारा संविधान संविधान के पालन एवं उसकी रक्षा से संबंधित तथा भारत एक वृहद लोकतंत्रात्मक देश के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा अंतिम संबोधन में संविधान की रूपरेखा तथा एक वृत्त लोकतंत्रात्मक भारत के बारे में पूर्ण जानकारी एवं किस प्रकार से संविधान की सुरक्षा की जाए इसके बारे में संपूर्ण जानकारी छात्र छात्रों को प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में संविधान की रक्षा हेतु सभी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिज्ञा ली गई।
इस कार्यक्रम में डॉ नीलम अतुल सिंह आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ महेंद्र सिंह रावत के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!