Sunday, March 15, 2026
India

हिमाचल में भूस्खन, 9 पर्यटकों की मौत

हिमाचल में भूस्खन की चपेट में आये पर्यटक वाहन पर भारी चट्टाने गिरने से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली के पर्यटकों समेत 9 लोगों की मौत हो गयी। इनमें 4 महिलायें और 5 पुरूष हैं। घटना में 3 लोग घायल बताये जा रहे हैं। किन्नौर जिले में बटेसरी के गुंसा के पास छितकुला से सांगला की ओर से आ रहा टेंपू ट्रेवलर ऊँची पहाड़ी से हो हुये भूस्खन की चपेट में आ गया था । टेंपो ट्रैवलर HR 55 AG 9003 का ड्राइवर वेस्‍ट दिल्‍ली का रहने वाला था। हादसे में उसकी भी मौत हो गई। भूस्खन से एक भारी चट्टान का बड़ा हिस्सा लोहे के पुल पर गिरने से बटेसरी का पुल भी टूट गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रूपये देने की घोषणा की है। पुलिसए प्रशासन और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!