Saturday, September 13, 2025
India

मुंबई की 20 मंजिला इमारत में भीषण आग, 7 की मौत, 19 झुलसे

मुंबई के ताड़देव इलाके की एक 20 मंजिला इमारत में आग लग गई है। आग में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है लोगों की मौत हो गई है, वहीं 19 लोग झुलस गए हैं। जान गंवाने वाले दोनों लोग बुजुर्ग बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के ताड़देव इलाके की 20 मंजिला इमारत कमला सोसायटी की 18वीं मंजिल पर यह आग लगी है। आग की भीषण स्थिति को देखते हुए इसे लेवल 4 की आग कहा गया है। दमकल की 13 गाड़ियों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
आग से फैले धुएं की वजह से राहत कर्मियों को अंदर पहुंचने में दिक्कत आ रही है। अभी तक 19 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। प्रशासन ने 15 लोगों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 3 लोगों की हालत क्रिटिकल है और उन्हें ICU में रखा गया है। बाकी 12 लोग सामान्य जख्मी हैं और उन्हें जनरल वार्ड में रखा गया है।
इनके अलावा, 4 गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो का इलाज चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए 5 एंबुलेंस को तैनात किया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, “सुबह जब आग लगी तो सबसे पहले आसपास के लोगों को इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया। जिसके बाद लोकल लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। ” उन्होंने कहा कि फिलहाल यहां आग बुझाने का काम चल रहा है। जितने भी ज़ख़्मी है वो धुएं की वजह से हुए हैं। मेयर ने कहा, “6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!