Sunday, March 15, 2026
India

कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों का आतंकियों पर प्रहार, दो आतंकवादी ढेर किये

सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी आंतक का पर्याय बने दो दहशतगर्दों को मार गिराया है। ये आतंकवादी अनंतनाग और बांदीपुरा मार गिराए गये हैं। बांदीपुरा में जो आतंकी ढेर हुआ है, वह लश्कर.ए.तैयबा का मेंबर था। उसकी पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है और वह शाहगुंड बांदीपुरा में हाल में हुई एक नागरिक की हत्या में शामिल था। बांदीपोरा में गुंड जहांगीर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना की 13-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलाबारी शुरू कर दी। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में आतंकी इम्तियाज अहमद डार मारा गया। जबकि दूसरा आतंकी अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारा गया है। मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। इस ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!