Wednesday, March 11, 2026
IndiaNews

गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत

ऊना (हिमाचल प्रदेश)। जनपद की गोबिंद सागर झील में डूबने से मोहाली पंजाब के सात युवकों की मौत हो गई। सभी युवक मोहाली के निकट बनूड़ गांव से एक ही मोहल्ले से थे। एक 35 वर्षीय युवक सहित शेष सभी 16 से से 19 वर्ष के युवा थे। इन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। ऊना जिले के अंतर्गत पुलिस थाना बंगाणा से मिली जानकारी के मुताबिक गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंद सागर झील में करीब 3.50 बजे यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 लोग गांव बनूड़ जिला महोली पंजाब से बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंदसागर झील में नहाने उतर गए। पानी गहरा होने के कारण सात युवकों की डूबकर मौत हो गई। चार युवक किसी तरह पानी से बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग भी मदद के पहुंचे लेकिन डूबे युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों की तलाश शुरू की। गोताखोर झील में उतरे जिसके बाद सभी शव बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!