Sunday, March 15, 2026
IndiaUncategorized

चुनाव डयूटी में सराहनीय कार्य करने पर एस.एम.जे.एन. कॉलेज के कर्मचारी सम्मानित

हरिद्वार के जिलाधिकारी (जिला निर्वाचन अधिकारी) विनय शंकर पाण्डेय तथा जिला नोड़ल अधिकारी, डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा एस.एम.जे.एन. कॉलेज के कर्मचारियों को उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव-2022 में चुनाव डयूटी में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया है। इसमें कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द पाण्डेय, वेद प्रकाश चौहान, कैलाश चन्द्र जोशी, कुंवर पाल, सुशील कुमार, शिवप्रसाद डंगवाल तथा विशाल कुमार को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
एस.एम.जे.एन. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ. मन मोहन गुप्ता, डॉ. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ. सुषमा नयाल आदि प्राध्यापकों ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र मिलने पर विद्यालय के कर्मचारियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!