Saturday, March 14, 2026
IndiaUncategorized

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़, 13 श्रद्धालुओं की मौत

माता वैष्णो देवी भवन में बीती रात मची भगदड़ में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है। घायलों को नारायण अस्पताल ले जाया जा रहा है। उनका उपचार चल रहा है। हताहतों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोग शामिल हैं। 
अभी कितने लोग घायल हुए हैं यह भी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि भगदड़ बीती रात 2 और 3 बजे के बीच मची। इस हादसे के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। घटना के बाद कई श्रद्धालओं ने घर वापसी की राह पकड़ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने हताहतों के परिजनों से संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!