हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का स्वर; जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में संगठित होने का आह्वान
हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का स्वर; जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में संगठित होने का आह्वान
हरिद्वार. सुभाषनगर में आयोजित विशाल ‘हिंदू सम्मेलन’ में प्रबुद्ध वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रवाद पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, साध्वी महंत गंगादास एवं विश्व हिंदू परिषद के अजय जी ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया।
*प्रमुख संबोधन एवं संदेश*
त्रिलोक चंद्र भट्ट के संयोजन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय की मुख्य आवश्यकता हिंदू समाज का एकजुट होना है।
*एकता का संदेश*
भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें जाति, पंथ और क्षेत्रीय भेदभाव की संकीर्णता से ऊपर उठकर केवल ‘हिंदू’ के रूप में संगठित होना होगा।
*सांस्कृतिक संरक्षण* साध्वी महंत गंगादास ने हिंदू सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की बात कही।
*राष्ट्रहित और सुरक्षा*
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री
अजय जी ने हिंदुत्व की सुरक्षा और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता को हर नागरिक का कर्तव्य बताया।
*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां*
सम्मेलन के दौरान ‘स्ट्रिंग म्यूजिकल केयर’ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव स्तुति, हनुमान चालीसा, सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह में भारी उत्साह भरा।
गौरी श्रीवास्तव के स्वर और कैशिओ पर सार्थक जैन की मधुर धुन के साथ प्रस्तुत सरस्वती वंदना से संगीतमय दिन की शुरुआत हुई। भक्ति और ऊर्जा से भरपूर 45 कलाकारों ने विभिन्न म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक वाचन किया। स्ट्रिंग म्यूजिकल केयर के निदेशक राहुल अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत ” संदेशे आते हैं…” ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया. मा. अविरल अरोड़ा की प्रस्तुति “ऐ मेरे वतन के लोगो…” तथा उर्जावान भक्तिगीत “भोले ओ भोले…: गायन में कैशिओ पर सार्थक जैन और कृष्णा कपिल की संगत par श्रोता झूम उठे.
पूरे कार्यक्रम में सुरीली प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया। राष्ट्र कवि दिव्यांश ने अपनी ओजस्वी पंक्तियों से खूब वाहवाही बटोरी।
अंत मे भारत माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
*गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति*
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान, नगरपालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सभासद डॉ. राजकुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, रमेश पाठक एवं अरुणा देवी, राष्ट्रीय कवि दिव्यांश जी, आयोजन की सह संयोजक मीनाक्षी कपिल, अनुराग वत्स, उज्जवल शर्मा, दीपक नेगी, गौरव कपिल, पवनदीप, अंकित कुमार, सचिन, विजय पासवान, राजेश वर्मा, लखपत सिंह नेगी, अंबुज सैनी, संदीप सिंघानिया, श्रीमती सरिता, अरविंद पालीवाल, सुदेश आर्या, प्रमोद कुमार, अमित शर्मा, अभिषेक जमदग्नि, कुलवंत सिंह, अंकुर यादव, सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और हिंदू समाज का विशाल जन समूह उपस्थित रहा।

