Thursday, January 29, 2026
Uttarakhand

उत्तराखण्ड : प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखण्ड में कुछ दिनों में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की चर्चाएं गर्म हैं। इस बीच केन्द्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली पहुंचने से इन चर्चाओं को और बल मिला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उप चुनाव लड़ना है। जिसको लेकर भी पार्टी के शीर्ष स्तर पर मंथन चल रहा है। अभी कई विभागों का बंटवारा भी किया जाना है। जिस पर भी पार्टी नेतृत्व को विमर्श करना है।
ऐसे ही कई अन्य मामले हैं जिन पर राज्य सरकार को निर्णय लेना है। इस सबको देखते हुए ही प्रदेश अध्यक्ष के परिवर्तन की चर्चाएं काफी समय से चल रही थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में वार्ता की है वहीं परिष्ठ नेताओं के साथ विमर्श के लिये पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का भी आज देहरादून पहुंचने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!