Thursday, October 30, 2025
Uttarakhand

लालढांग में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का स्वागत

धनसिंह बिष्ट

लालढांग मंडल के  भाजपा कार्यकर्ताओं  द्वारा लालढांग के गांधी चौक पर विजय संकल्प यात्रा का  स्वागत किया गया। विजय संकल्प यात्रा का   श्यामपुर, गेंड़ीखाता आदि स्थानों पर  भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। विजय संकल्प यात्रा का लालढांग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी तादाद में बाइको के साथ कटेबड चौराहे से विजय संकल्प यात्रा की अगवानी की यात्रा का लालढांग  बाजार में दुकानदारों व स्थानीय लोगों द्वारा विजय संकल्प यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया विजय संकल्प यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई लालढांग के गाँधी चौक  पहुंची। 
गांधी चौक कार्यक्रम में पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विजय संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल  ने केंद्र और राज्य सरकार  की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की देशव्यापी योजनाए जन जन तक पहुंच रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा का स्थान स्थान पर स्वागत हो रहा है। हमारे देश के सशक्त  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जो लक्ष्य तय किये उस पर दृढ़ता से कार्य किया जा रहा है । सह प्रभारी रेखा  वर्मा ने कहा भाजपा की सरकार के रहते देश और प्रदेश  में सम्पूर्ण विकास हुआ है । भाजपा ने हर व्यक्ति तक विकास पहुचाने का कार्य किया है।अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान बबीता फगाेट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो विजय यात्रा  चलाई जा रही हैं वो अपने आप मे एक विजय  हैं । जिसमे लोगो का भारी समर्थन व आशीर्वाद मान सम्मान मिल रहा है। 
कार्यक्रम में मुख्यकार्यक्रम में मुख्य रूप से  भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह ,,नरेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, संजय सैनी, जगपालसिह ग्रेवाल , सुरेन्द्र रावत, श्रेष्ट कुमार चौहान, मुकेश डबराल, सन्तराम सिंह, अनिल अग्रवाल, रणजीत सिंह नेगी, भगवती प्रसाद अग्रवाल, विनोद जोशी दिनेश बडोला,जितेन्द्र पोखरियाल, सरिता अमोली, सीमा चौहान विमला रावत बृज मोहन पोखरियाल आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!