Saturday, March 14, 2026
HaridwarLatestUttarakhand

हरकी पैडी पर स्नान और शिवालयों में श्रद्धालु कर रहे जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर्व पर हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु महाशिवरात्रि का स्नान कर रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचे कांवडियां भी आज जलाभिषेक करेंगे। शहर के मंदिरों में भी श्रद्धालु सुबह से ही जलाभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं।


शहर के दक्षेश्वर महादेव मंदिर, दरिद्रभजन मंदिर, बिलेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक किया जा रहा है। सभी शिवालयों में हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। महाशिवरात्रि में रात्रि के पूजन का विधान है, इसलिए बुधवार को रात में महादेव का पूजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!