Thursday, March 12, 2026
India

क्रूज की रेव पार्टी पर एनसीबी का छापा, करोड़ों की ड्रग्स के साथ 10 हिरासत में

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से भी एनसीबी की पूछताछ

मुंबई के निकट बीच समुद्र में एक क्रूज पर चल रही रेव पार्टी में छापा मारकर एनसीबी ने एक बड़े फिल्म अभितेता के बेटे सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया है। एनसीबी की छापेमार कार्रवाईयों में यह अब तक की सबसे बड़ी छापेमार कार्रवाई में शामिल है। ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम के शिप पर मारे गये छापे की कार्रवाई कई घंटे तक चली। खबरों के मुताबिक, यह जहाज मुंबई से गोवा जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में से दो हरियाणा और दिल्ली के ड्रग तस्कर हैं। इतना ही नहीं, इस पार्टी में एंट्री के लिए हर शख्स ने 80 हजार रुपये से ज्यादा की फीस चुकाई थी। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से पूछताछ कर रही है। बीती रात मुंबई में एक क्रूज पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी पूछताछ कर रही है।
एनसीबी को क्रूज पर ड्रग्स पार्टी होने की पूर्व सूचना मिलने पर ही जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व की एनसीबी की टीम पैसेंजर बनकर क्रूज पर सवार हई। बीच समुद्र में शिप के पहुंचने पर जब वहां ड्रग पार्टी शुरू हुई तो लोगों को ड्रग्स लेते देख कर एनसीबी ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। जिससे वहां नशा कर रहे लोगों में खलबली मच गयी। शिप से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त हुई है। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी केअनुसार बरामद ड्रग्स एमडी कोक और हशिस है। क्रूज से हिरासत में लिये गये लोगों को मुंबई लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!