Saturday, March 14, 2026
Uttarakhand

हरिद्वार से कांवड़ लेकर ग्रेटर नोएडा जा रहे कावड़िए की सड़क हादसे में मौत

हरिद्वार-मुजफ्फरनगर सीमा जनपद की सीमा पर स्थित नारसन कस्बे में वाहन की टक्कर से उत्तर प्रदेश के एक कांवड़िये की मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के गौतबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा निवासी 21वर्षीय रोहित यादव पुत्र उदय नारायण अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने आया था। रविवार की सुबह वह कांवड़ लेकर नारसन कस्बे के तिराहे पर पहुंचा जहां एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रूड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देेकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश के लिए आस पास के कैमरे खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!