कुमांऊनी एकता समिति ने किया वृक्षारोपण
हरिद्वार। कुमांऊनी एकता समिति शिवालिक नगर द्वारा आज शिवालिक नगर स्थित कम्युनिटी सेंटर फेस वन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में विधायक आदेश चौहान, समाज सेवी जेपी जुयाल, नगर पालिका शिवालिक नगर के सभासद अशोक मेहता एवं हरिओम चौहान, समाजसेवी राकेश चतुर्वेदी, समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राधेश्याम उपाध्याय, राजीव जोशी, सचिव ललित मोहन जोशी, कोषाध्यक्ष मनोज पंत, सह कोषाध्यक्ष दिनेश कांडपाल, उपाध्यक्ष अनिल पंत, प्रचार मंत्री विपिन पुजारी, मनोज चंद् समिति के संरक्षक देवेंद्र पंत, गंगा प्रसाद त्रिपाठी, चंद्र शेखर पंत, भगवत चंद्र पंत, महिला संरक्षक मंडल में श्रीमती भगवती तिवारी, शांति उपाध्याय, कला पंत, कुमाऊनी समाज के वरिष्ठ जन और बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बच्चे तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।