भाई के साथ डांस कर रही दुल्हन को दूल्हे ने मारा थप्पड़। गुस्साई दुल्हन ने दूल्हे के बजाय दूसरे लड़के से की शादी

तमिलनाडु में एक दूल्हा बने एक युवक को होने वाली पत्नी (दुल्हन)को थप्पड़ मारना इतना महंगा पड़ा कि गुस्साई दुल्हन से दूल्हा बने युवक से शादी के लिए ही इन्कार नहीं किया बल्कि दूसरे युवक से शादी भी कर ली। तमिलनाडु में मामूली बात से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि संगीत सेरेमनी वाले दिन ही शादी टूट गई। संगीत सेरेमनी के दौरान दूल्हा-दुल्हन डांस फ्लोर पर थे। तभी दुल्हन का चचेरा भाई फ्लोर पर आ गया। उसने डांस के दौरान दोनों के कंधे पर हाथ रख दिया। इससे नाराज होकर दूल्हे ने दोनों को दूर कर दिया और दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़कांड के बाद दुल्हन के परिवार ने शादी तोड़ कर उसी दिन लड़की की शादी विलुप्पुरम जिले के गिंगी शहर से तय करने का फैसला लिया। दुल्हन ने भी इस रिश्ते पर हामी भरने के बाद दोनों की शादी कर दी गयी।
लड़की और उसके परिवार से ठुकराए जाने के बाद इंजीनियर दूल्हा थाने पहुंच गया। अब वह बारात और शादी की तैयारियों पर 7 लाख रूपये खर्च होने का हर्जाना मांग रहा है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि दुल्हन के माता-पिता और रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की और गालियां दीं। लड़के ने कहा कि जब लड़की स्टेज पर पहुंची, तो मैंने उससे पूछा कि वह दूसरों के साथ क्यों नाच रही है। इस लड़की ने जवाब दिया कि यह उसका फैसला है कि वह किसके साथ नाचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!