भाजपा ने दिया ‘युवा मुख्यमंत्री 60 प्लस’ का नारा

देहरादून। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुट गयी है। इसी के दृष्टिगत राजधानी बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक अहम बैठक में उसने ‘युवा मुख्यमंत्री 60 प्लस’ का नारा देकर जनता के बीच जाने की घोषणा की है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा पार्टी के नेता 10 जिलों में दिन का प्रवास करेंगे। तमाम मंत्री और विधायक भी जिलों का दौरा करेंगे, जिससे जनता की समस्याओं का समाधान हो सके। यह कार्यक्रम राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 2 महिने तक चलेगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर डटे पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा 2022 में युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 60 से अधिक सीटें जीतेगी। मुचयमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र से राज्य को अनेक मदद मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे पास विश्व का सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!