पंचतत्व में विलीन हुए आर्थिक सुधारों के महानायक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
निगम बोध घाट पर हुआ पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर हुआ। यहां पंचतत्व में विलीन होने से पहले उन्हें सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी गई।
कांग्रेस मुख्यालय से डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा पूरे सम्मान के साथ निगम बोध घाट के लिए रवाना हुई। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी, सोनिया गांधी सहित पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी भी अंतिम यात्रा के साथ में चली।
उनके अंतिम संस्कार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए।
मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली थी। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।