ऋषिकेश में बनेगा कांच का पुल
देश-विदेश के सौलानियों जल्दी ही ऋषिकेश में कांच के पुल ‘बजरंग सेतु’ पर चहल कदमी कर सकेंगे। चीन की तर्ज पर जल्द ही गंगा नदी पर बनने वाला यह पुल देश-विदेश से आने वाले यात्रियों और सैलानियों को खूब आकर्षित करेगा। इसके अलावा दोनों सिरों पर बनने वाले इसके टावर केदारनाथ मंदिर की झलक देखने को मिलेगीा। लोक निर्माण विभाग ने पुल का 3डी कंप्यूटरीकृत मॉडल भी तैैयार कर लिया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा।
गंगा से 57 मीटर की ऊँचाई वाला यह पुल बेहद आकर्षक होगा। 133 मीटर लंबे और 8 मीटर चौड़े पुल के दोनों ओर 1.5 मीटर का पैदल पथ होगा। जो 65 मिमी मोटे कांच का होगा, यह बेहद मजबूत होता है। प्रदेश सरकार द्वारा पुल के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार सरकार को भेजने के बाद केन्द्र सरकार ने इसके लिए 69.26 करोड़ की निधि स्वीकृत की है। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व लक्ष्मण झूला पुल को जांच के बाद आवाजाही के लिए खतरनाक बताकर इसे बंद कर दिया गया था। जिसके बाद इसी झूला पुल के पास मोटर पुल बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। जिस पर स्थानीय लोगों ने कांच के पुल के रूप में बनाने की मांग की। बाद में निर्णय लिया गया कि मोटर पुल के बीच में कार चलेगी और दोनों किनारे कांच के बनाए जाएंगे, जिससे गंगा का नजारा देखा जा सके, शासन द्वारा इस प्रस्ताव को मान लिया गया था। पुल के निर्माण के लिए 69.26 करोड़ की निधि स्वीकृत होने के बाद शीघ्र कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।