मुख्यमंत्री की लोकलुभावन घोषणाएं, विद्यार्थियों को टैबलेट तो 25 हजार लोगों को घर

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में आयोजित 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कई घोषणाएं भी की। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखण्ड वासिंयो और राज्य के विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने जो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं उनमें प्रदेश में सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को निशुल्क मोबाइल टैबलेट दिया भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बेहद जरूरी है क्योंकि वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाओं पर सभी स्कूल जोर डाल रहे हैं और ऐसे में सभी बच्चों के पास मोबाइल का होना जरूरी है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के 12वीं और 10वीं के छात्र छात्राओं को निशुल्क मोबाइल टेबलेट देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए समिति का गठन करने, सख्त भू कानून लाये जाने और प्रदेश में राज्य भाषा एवं संस्कृति अकादमी की स्थापना, पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के नाम पर सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार दिये जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 25 हजार लोगों के लिए मकान बनाने की व्यवस्था करने की योजना का भी उद्घाटन किया है।
इस इवसर पर उन्हांेने खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत अनिरुद्ध थापा, निवेदिता और अनूप बिष्ट को पुरस्कृत किया। वंदना के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ना होने पर उनका पुरस्कार उनके भाई सौरभ कटारिया को दिया गया।श्री धामी ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा से पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ राजेंद्र सिंह रौतेला, 40 वीं वाहिनी पीएसी के भगवती प्रसाद पंत, विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना देहरादून अंकुश मिश्रा और एसआई उमेश कुमार को पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

  • प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को मिलेगा निशुल्क मोबाइल टेबलेट।
  • दिवंगत पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के नाम पर सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार की घोषणा की।
  • प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन कर प्रभावी कानून लाएगी सरकार।
  • प्रदेश में राज्य भाषा एवं संस्कृति अकादमी की होगी स्थापना।
  • प्रदेश में पलायन रोकने के लिए हिम प्रहरी योजना शुरू होगी।
  • पौड़ी और अल्मोड़ा को रेल लाइन से जोड़ने की संभावना तलाशी जाएगी। इस मसले पर मुख्यमंत्री जल्द ही प्रधानमंत्री से मिलेंगे।
  • स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर को शारीरिक शिक्षा का विश्वविद्यालय बनाने की योजना।
  • 25 हजारों लोगों के लिए मकान बनाने की व्यवस्था करने की योजना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!