Uttarakhand Ellection : भाजपा का घोषणापत्र जारी

युवाओं, महिलाओं और किसानों सहित विभिन्न विकास योजनाओं पर फोकस

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री गडकरी ने बुधवार को देहरादून में भाजपा का घोषणा पत्र ‘दृष्टि पत्र’ जारी कर दिया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं। इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है। घोषणा पत्र के विमोचन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री व घोषणापत्र के संयोजक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने घोषणापत्र की खास बातें सामने रखीं। कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जिसमें कभी सोचा न होगा कि एक ऐसा दृष्टिपत्र तैयार हुआ, जिसमें आम जनता की सहभागिता हुई है।
भाजपा ने इस दृष्टि पत्र में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस करते हुए विभिन्न विकास योजनाओं को शामिल किया है।

दृष्टि पत्र की मुख्य बातें-

  • चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
  • पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
  • किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
  • लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
  • युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
  • देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
  • स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
  • पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
  • 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
  • छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
  • हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
  • बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
  • उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!