Sunday, March 15, 2026
Uttarakhand

उत्तराखंड: नशीला पदार्थ खिलाकर वीरभद्र ऋषिकेश स्टेशन पर यूपी की युवती से गैंग

ऋषिकेश के वीरभद्र स्टेशन पर गार्ड को बेशुध मिली एक युवती द्वारा होश में आने पर उसके द्वारा अपने साथ सामुहिक दुष्कर्म की बात बताने से हड़कंप मचा हुआ है। युवती की मनोदशा देख कर किसी नशीले पदार्थ का सेवन कराये जाने की आशंका व्यक्त की गयी है। सूचना पर वीरभद्र स्टेशर पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो वह अग्रंेजी मिश्रित बात कर रही थी। युवती का कहना है कि रात में उसे कुछ युवक नशीला पदार्थ खिलाकर यहां लाए और गैंग रेप किया। बताया गया कि वह कॉलेज छात्रा है और मानसिक हालत ठीक नहीं है। युवती अभी ठीक ढंग से सब कुछ बताने में सक्षम नहीं है। पुलिस ने आवश्यक जांच के लिए युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती उत्तर प्रदेश की बतायी गयी है। पुलिस द्वारा उसके परिजनों से संपर्क किया गया है। परिजनों का भी कहना है कि युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!