Saturday, September 13, 2025
Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धाम ने आज मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय श्रम, सेवायोजन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य वनाग्नि की घटनाओं को रोकने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि #देवभूमि_उत्तराखण्ड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान F.R.I में वन एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मामलों में अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!