Sunday, March 15, 2026
Uttarakhand

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित सुशासन सम्मेलन में उत्तराखण्ड होम स्टे पर प्रस्तुतीकरण

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित सुशासन सम्मेलन (मुख्यमंत्री परिषद) में प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्य की ओर से बेस्ट प्रेक्टिस के तहत उत्तराखण्ड होम स्टे पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।सुशासन सम्मेलन मे जानकारी दी गई कि राज्य में दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के तहत लाभार्थी को ₹15 लाख तक पूंजी सहायता एवं ब्याज सहायता ₹1.50 लाख तक दी गई है प्रदेश में 3700 से अधिक होम स्टे पंजीकृत हैं। ₹14.53 करोड़ की पूंजी सहायता वितरित की जा चुकी है। सुशासन सम्मेलन के दौरान उत्तराखण्ड की ओर से अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पी.एम.स्ट्रीटवेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना एवं स्वामित्व योजना पर भी प्रस्तुतीकरण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!