Saturday, March 14, 2026
HaridwarLatestUttarakhand

भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार ने किया भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का किया जोरदार स्वागत

नगर निगम के वार्ड 31 रविदास बस्ती में बुधवार को भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का फूल मालाएं पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए भी चर्चा की गई।

भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार ने बताया कि उनके द्वारा भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें वार्ड और क्षेत्र के लोगों ने आशुतोष शर्मा का फूल माला पहनकर स्वागत किया, इस मौके पर कनखल के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट सहित भाजपा कार्यकर्ता और महिला शक्ति भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!