Wednesday, March 18, 2026
Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने प्रदान की उफरैखाल महिला छात्रावास के भवन निर्माण को ₹3 करोड़ 93 लाख की स्वीकृति

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा राजकीय महाविद्यालय उफरैखाल, पौड़ी गढ़वाल में महिला छात्रावास के भवन निर्माण कार्य हेतु ₹3 करोड़ 93 लाख, राजकीय महाविद्यालय, पाबौ पौड़ी गढ़वाल के महिला छात्रावास भवन निर्माण हेतु ₹3 करोड़ 85 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। व्यासी जल विद्युत परियोजना में पूंजीगत व्यय हेतु अंशपूंजी के रूप में ₹56 करोड़, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड बीरोंखाल की वेदीखाल (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹22 करोड़ 85 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। जनपद देहरादून अन्तर्गत मानसून अवधि में बाढ़ प्रभावित 8 कार्यों/क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु ₹19 करोड़ 21 लाख एवं चम्पावत विधानसभा में चम्पावत-खेतीखान मोटर मार्ग में ट्रैक रूट का निर्माण हेतु ₹99.45 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। लक्सर विधानसभा के अन्तर्गत 8 कार्यों हेतु ₹2 करोड़ 39 लाख, यमुनोत्री विधानसभा के 5 निर्माण कार्यों हेतु ₹2 करोड़ 27 लाख, थराली विधानसभा के 7 निर्माण कार्यों हेतु ₹2 करोड़ 82 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। गंगोलीहाट में सिविल जज न्यायालय के स्टाफ के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 52 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर, देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3 पदों के सृजन हेतु भी स्वीकृति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!