अपणि सरकार, पोर्टल का शुभारंभ, घर बैठे मिलेगा 75 सेवाओं का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.आर.डी.टी. सभागार में “अपणि सरकार” एवं “उन्नति पोर्टल” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने विभिन्न जनपदों से जिन लोगों ने अपने प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई, उनसे बात भी की और उनसे सुझाव भी लिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वे इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उन्नति पोर्टल के माध्यम से शासन स्तर पर मुख्य सचिव एवं विभागीय सचिव तथा जिलास्तर पर जिलाधिकारियों तक डैशबोर्ड बनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि अपणि सरकार, पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित कुल 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेगें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को समर्पित यह पोर्टल सभी के लिए लाभकारी होंगे। 0उन्होंने कहा कि सुशासन की दिशा में यह एक बड़ा प्रयास है।

सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि अभी तक ई-डिस्ट्रिक्ट से पांच विभागों की 32 सेवाएं ऑनलाइन थी। अब अपणी सरकार में घर बैठे 75 सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। हर नागरिक को डैशबोर्ड मिलेगा। उनकी शिकायत कहां तक पहुंची और कितनी कार्रवाई हुई है इसका भी पता चल जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!