बीजेपी कांग्रेस ने उत्तराखंड को कर्जदार बनाया : ऐरी
त्रिलोक चन्द्र भट्ट
उक्रांद के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी कहा है कि बीजेपी और कांग्रेस ने प्रदेश को कर्जदार बना दिया जिस कारण युवा नौकरियों को दर-दर भटक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने में नाकाम रही है। उक्रांद अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है जिस कारण राज्य के लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। श्री ऐरी आज हरिद्वार में उक्रांद की सभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने हरिद्वार विधानसभा एव शहर में संगठन का विस्तार करते हुए हरिद्वार महानगर अध्यक्ष पद पर सुमित अरोरा को एक बार फिर मनोनीत करते हुए जिम्मेदारी दी। सुमित अरोरा 2014 से 2018 तक हरिद्वार महानगर की कमान सँभालते आये है। पार्टी ने पिछले अनुभव को देखते हुए पुनः जिम्मेदारी दी है साथ ही पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आदेश मारवाड़ी को हरिद्वार विधानसभा प्रभारी नियुक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उक्रांद अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी बृजवीर चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। अनुशासन समिति अध्यक्ष अध्यक्ष डी डी जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता दोनों दलों को सबक सिखाएगी, उक्रांद पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। बैठक का संचालन केंद्रीय उपाध्यक्षा सरिता पुरोहित ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सर्वोच्च सलाहकार समिति सदस्य रविंद्र वशिष्ठ, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पान सिंह रावत, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, हरिद्वार जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला महामंत्री तरुण जोशी व जसवंत सिंह बिष्ट, गोकुल रावत, दिनेश बिष्ट और अनेक उक्रांद कार्यकर्ता मौजूद रहे।