जारी है मुख्यमंत्री धामी की घोषणाएं, राज्य पर है 66 हजार करोड़ का कर्ज

लगता है उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घोषणाओं को कोई चांस नहीं खोना चाहते। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही चुनावी वर्ष होने के नाते वे ताबड़तोड़ घोषणाओं पर घोषणायें कर रहे हैं। राज्य के 66 हजार करोड़ कर्ज के बोझ तले दबने के बावजूद उनकी घोषणाओं का क्रम जारी है। आज भी उन्होंने लोकलुभावन दस बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने जो बड़ी घोषणाएं की हैं वे इस प्रकार हैं।
1- कोरोना काल में विधायक निधि में की गई कटौती वापस।
2- इस साल विधायक निधि में नही होगी एक करोड़ की कटौती।
3- उच्च शिक्षा के सभी छात्रों को मुफ्त टेबलेट।
4- कैंट बोर्ड में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों के भवन कर का अन्य स्थानों की तर्ज निर्धारण।
5- भू कानून समेत जमीनों से जुड़े कई मसलों पर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन।
6- पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर लेवल तक के कर्मचारी को कोविड काल में बेहतर काम करने के लिए 10,000 एक मुस्त प्रोत्साहन राशि।
7- राजस्व विभाग को भी मिलेगा 10,000 एक मुस्त प्रोत्साहन राशि देने का फैसला।
8- समूह ख के पदों पर भी उम्र में एक साल की राहत
9- डा0 शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति में इजाफा। छात्रवृत्ति राशि 250 रूपये से बढाकर 1500 रूपये। श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति की राशि को 150 रूपये से बढाकर 1000 रूपये करने की भी घोषणा।
10- स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए सख्ती, गर्ल्स टॉयलेट की अलग व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!