Sunday, March 15, 2026
India

सितंबर में अच्छी बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग ने देश में सितंबर महीने में औसत से अधिक बारिश का अनुमान जताया है। इस वर्ष भारत में जून में औसत से 10 फीसदी अधिक और अगस्त माह के दौरान सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। सितंबर में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना से उन लाखों किसानों की मदद की आश जगी है, जिन्हें जुलाई और अगस्त में कम बारिश का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार मॉनसून की कमी अब नौ प्रतिशत रह गई है और सितम्बर के दौरान अच्छी वर्षा होने से इसमें और कमी आ सकती है। उन्होंने नई दिल्ली में बताया कि अगस्त से पहले, जून में भी 7 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। भारत का मौसम विभाग यानी आईएमडी 96 फीसदी से 104 फीसदी के बीच हुई बारिश को औसत या सामान्य मॉनसून के रूप में परिभाषित करता है और जिसकी शुरुआत जून में मानी जाती है जो चार महीने तक रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!