धूमधाम से मनाया गया कुमाऊंनी एकता समिति शिवालिक नगर का वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह


हरिद्वार. कुमाऊंनी एकता समिति शिवालिक नगर हरिद्वार (रजिस्टर्ड) का वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह सामुदायिक केंद्र फेज 1 शिवालिक नगर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात आराध्या शाह, वेदांश पुजारी, आरव शाह, कृष्णा कांडपाल, हर्षिका भट्ट, हिमांशी भट्ट और वर्णित भट्ट द्वारा कुमाऊंनी सरस्वती वंदना ‘देंण है जाएँ मां सरस्वती” की सुंदर प्रस्तुति का मंचन हुआ। समिति की वरिष्ठ महिलाओं द्वारा द्वारा होली गायन किया गया। महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की महिलाओं ज्योति भट्ट, निशा पुजारी, विनीता जोशी, हेमा बोरा, मीना पंत, अंकिता शाह, निधि पंत, सुनीता भट्ट एवं पूजा कांडपाल द्वारा सुंदर होली गायन की प्रस्तुति दी गई। कृष्णा कांडपाल द्वारा सुन्दर कविता प्रस्तुत की गई। हर्षिका भट्ट व हिमांशी भट्ट द्वारा कुमाऊंनी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
संत कृपाल नगर से हर्षिका बिष्ट, शिवानी शाही, प्राची बिष्ट, आद्या भंडारी और मानवी नेगी द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। जगजीतपुर मिश्रपुर समूह द्वारा कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत किया गया . जिसमें सान्वी मार्तोलिया, स्नेहाल चंद व हर्षिता चंद ने अपनी प्रस्तुति दी। यूट्यूबर गणेश सिंह मार्तोलिया द्वारा कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किया गया। स्नेहल चंद व हर्षिता चंद द्वारा एक सामूहिक कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत किया गया। कुमाऊंनी एकता समिति की महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों द्वारा सुंदर कुमाऊंनी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
कनखल के कुमाऊंनी समाज द्वारा कुमाऊंनी होली का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। समिति के पुरुष प्रकोष्ठ द्वारा भी होली गायन प्रस्तुत किया गया। हरी आश्रय कॉलोनी पतंजलि से निर्मला लोहानी द्वारा एक कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त हरी आश्रय कॉलोनी के सदस्यों द्वारा कुमाऊंनी गीत, झोड़ा एवं होली का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। पुलिस अधिकारी प्रकाश चंद द्वारा ठुमरी गायन से कार्यक्रम में समां बांध गया। सुभाष नगर से सिद्धार्थ बृजवाल व अवनी चुफाल ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। गीतांशी मेहरा द्वारा कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत किया गया। दीप गंगा से मान्या ने एकल प्रस्तुतिकरण दिया। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव में होली मिलन समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ.सुनील कुमार जोशी एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में डा.प्रमोद जोशी डॉ.प्रदीप जोशी डा.रमेश चंद्र जोशी, डॉ.आनंद बल्लभ जोशी, डॉ.प्रोफेसर बी डी जोशी, योगेश पांडे, ललित पांडे, प्रकाश जोशी डॉ. संजय शाह, नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रियंका पंत, नवीन पंत,सुरजीत सिंह पवार की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसोसिएट कल मनोहर सिंह भंडारी, प्रकाश चंद्र, सुनील सैनी एवं विवेक पाठक उपस्थित रहे। एआरटीओ रश्मि पंत, सेल्स टैक्स कमिश्नर कविता पाठक, डॉक्टर निशा बचखेती, मुंजाल स्कूल की प्रधानाचार्य कला नगरकोटी, बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर की प्रधानाचार्य पूनम राणा की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुमाऊनी एकता समिति शिवालिक नगर की प्रबंधकार्यकारिणी समिति के पदाधिकारीगण देवेंद्र सिंह चौहान,शंकर सिंह बिष्ट, अनिल पंत, ललित मोहन जोशी, भुवन भट्ट, राधेश्याम उपाध्याय, मनोज पंत, दिनेश कांडपाल, कमल पंत, करुणेश जोशी, मनीष जोशी मनीष पंत,पीयूष भट्ट, विपिन पुजारी, कुंदन सिंह चुफाल, सतीश पाठक, नीरज पंत, महेंद्र सिंह चुफाल, बलवंत सिंह बृजवाल, त्रिलोक चंद्र भट्ट आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।
देव दर्शन पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के नारायण सिंह अधिकारी, बिशन सिंह मेहरा, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक कंडवाल, भोपाल सिंह अधिकारी, हरीश सिंह बोरा, हीरा सिंह भाकुनी, बसंत लोहानी, हरीश बिष्ट, तुला सिंह, गणेश सनवाल, राजेंद्र थापा, मनोज भट्ट, गोविंद सनवाल, भूपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र बफीला, बलबीर राम, उत्तम राम आदि पदाधिकारी गणों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर समाजसेवी रश्मि चौधरी एवं पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति के महासचिव एडवोकेट प्रभाकर पंत भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वित्त एवं लेखा अधिकारी सत्येंद्र डबराल, मुख्य विकास अधिकारी के पी आर ओ वीरेंद्र रावत डॉक्टर राकेश चतुर्वेदी, महेंद्र डबराल के साथ ही बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, समाजसेवी महेश प्रताप राणा, पूर्व सभासद हरिओम चौहान, कुमाऊं संस्कृति विकास मंडल समिति रुड़की के अध्यक्ष चन्द्र दत्त पांडे ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!