Thursday, April 16, 2026
India

अब ट्रेन मैनेजर के नाम से जाने जायेंगे ट्रेन के गार्ड

रेल मंत्रालय द्वारा आदेश के अनुसार रेलवे में ट्रेन चलाने वाले गार्ड अब ट्रेन मैनेजर के नाम से जाने जायेंगे। रेलवे नें इस संबंध में जानकारी दे दी कि संशोधित पदनाम उनके मौजूदा कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के अनुरूप है। इससे गार्ड के प्रेरणा स्तर में सुधार होगा, जो अब ट्रेन प्रबंधक के रूप में जाने जाएंगे। पदनाम परिवर्तन हेतु सभी अभिलेखों में गार्ड की जगह मैनेजर अंकित किये जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। जिससे गार्ड की जगह मैनेजर शब्द का उपयोग करने में किसी तरह कि परेशानी न आए। पिछले साल नवंबर में ही रेलवे बोर्ड ने इस बदलाव को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। अधिकारियों के अनुसार काम के अनुरूप गार्ड शब्द सम्मानजनक नहीं था, लिहाजा इसको बदलकर ट्रेन मैनेजर नाम रखा गया है। पदनाम में संशोधन से उनके वेतन स्तर, भर्ती की पद्धति, मौजूदा कर्तव्यों और जिम्मेदारियों, वरिष्ठता और पदोन्नति को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!