धर्म संसद में शामिल संतों का सत्याग्रह प्रतिकार प्रतिकार सभा में तब्दील

जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की हरिद्वार में गिरफ्तारी के बाद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के सर्वानंद घाट पर सत्याग्रह प्रारंभ करने के कारण बीते दिनों धर्म संसद में शामिल संतों का सत्याग्रह आज मकर संक्रांति के अवसर पर प्रतिकार सभा में तब्दील हो गया। पहले संतों की प्रतिकार सभा 16 जनवरी से बैरागी कैंप में होनी थी। धर्म संसद मामले को लेकर संतों के खिलाफ मुकदमा और जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के विरोध में सर्वानंद घाट पर महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद का अन्न-जल त्याग सत्याग्रह शुक्रवार को भी जारी रहा। उनके साथ महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि और स्वामी अमृतानंद भी उपवास पर बैठ गए हैं। शंकराचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप के अनुसार सभी संत धीरे-धीरे प्रतिकार सभा में जुड़ते जा रहे हैं। संत महापुरुष और श्रद्धालु हिंदू समाज के लोग आ रहे हैं। हिन्दू संरक्षण और संवर्धन पर चर्चाएं चल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि संतों के दमन का घोर प्रतिकार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!