विश्व हिंदू परिषद केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल का उपवेशन हुआ प्रारम्भ

हरिद्वार 11 जून। विश्व हिन्दू परिषद् केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल का दो दिवसीय उपवेशन भूपतवाला के निष्काम सेवा भवन में प्रारम्भ हुआ। जगदगुरु मध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ महाराज की अध्यक्षता एवं विहिप के केन्द्रीय मंत्री अशोक तिवारी के संचालन में शुरू हुआ।विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे ने विहिप की वर्ष भर की गतिविधियों और उपलब्धियो को उपस्थित धर्माचार्यो के समक्ष रखा। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशा नंद गिरी महाराज ने कुटुम्ब प्रबोधन विषय पर विचार प्रकट किए।, स्वामी चिदानंद मुनि, डा0 रामेश्वर प्रसाद, स्वामी विवेकानंद म0 म0 स्वामी हरि चेतना नंद, केरल से स्वामी शक्ति शांतानंद सहित धर्माचार्यो ने, समान नागरिक संहिता, धर्मान्तरण के विरोध में सख्त कानून बनाने की मांग की साथ ही हिन्दू मठ मंदिरो को वापस करने की सरकार से मांग की। उपवेशन में निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञान देव सिंह,निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, युग पुरूष स्वामी परमानंद, महंत रवीन्द्र पुरी, म0म0 स्वामी प्रेमानंद, म0म0 महामंडलेश्वर स्वामी जनार्दन हरी जी महाराज महाराष्ट्र स्वामी ललिता नंद, महंत राम कृष्ण दास म0म0 स्वामी जितेंद्र दास कानपुर ,स्वामी निजानंद गुजरात ,स्वामी दिव्यानंद झारखंड ,स्वामी रामदास हिमाचल ,स्वामी आत्मानंद पुरी गुजरात ,स्वामी चिदंबरा नंद, साध्वी प्राची ,स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ,स्वामी परमानंद सरस्वती उडीसा, सहित देश भर से विभिन्न धर्माचार्यो ने प्रतिभाग किया।उपवे शन की व्यवस्थाओं में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र , उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगल, उपाध्यक्ष चंपत राय ,महामंत्री विनायक राव देशपांडे ,महामंत्री मिलिंद परांडे ,संगठन महामंत्री धर्म नारायण ,कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह पंकज , संगठन मंत्री अशोक तिवारी ,कार्यक्रम संचालक एवं संयोजक राष्ट्रीय प्रवक्ता ,राज बिहारी केंद्रीय सदस्य ,मंत्री रवि देवानंद ,प्रांत अध्यक्ष उत्तराखंड अजय कुमार, संगठन मंत्री भारत गगन अग्रवाल, क्षेत्रीय सेवा प्रमुख, नितिन गौतम जिला अध्यक्ष ,मयंक चौहान जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आदि ने सहयोग प्रदान कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!