महिला से दुष्कर्म, 37 लाख रुपये भी हड़पे

विगत चार सालों से एक युवक के संपर्क में रही महिला के साथी ने उसे झांसा देकर दुष्कर्म किया और 37 लाख रूपये भी हड़प लिये। महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक पर यह भी आरोप है कि वह काम के बहाने समय-समय पर महिला से रुपये भी लेता रहा। कुल मिलाकर उसने 37 लाख रुपये भी युवती से हड़प लिए। आबूधाबी में नौकरी करने वाली यह महिला विगत दिनों देहरादून आयी थी। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि न्यू यमुना कालोनी निवासी अमित गर्ग विगत चार वर्षों से उसके संपर्क था। शादी का झांसा देकर अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और समय-समय पर पैसे मांगता रहा। युवती अब तक अपने भाई और रिश्तेदारों से मांग कर 37 लाख रूपये अमित को दे चुकी है। उसने महिला से देहरादून की एक पापर्टी का अनुबंध भी करवा लिया। अब आरोपी न तो महिला से शादी कर रहा है उसके पैसे वापिस लौटा रहा है। रायपुर पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!