Tuesday, February 17, 2026
Uttarakhand

कोहरे के कारण 3 महिने तक रद्द रहेंगी लंबी दूरी की कई ट्रेने

रेलवे की ओर से ठंड के मौसम में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर आयी है। चुकि ठंड के मौसम में मैदानी क्षेत्रों में बहुत ज्यादा कोहरा पड़ता है। जिससे ट्रेनें अपनी निर्धारित गति के अनुरूप नहीं चल पातीं और गंतव्य तक देरी से पहुंचती हैं। इसलिए हर वर्ष रेलवे कुछ ट्रेनों को सर्दी के मौसम में निरस्त कर देता है। इस बार भी घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने दिसंबर से मार्च के बीच लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेलवे ने दिसंबर से मार्च तक देहरादून से चलने वाली लंबी दूरी की उज्जैन, हावड़ा, जनता और उपासना एक्सप्रेस दिसंबर के पहले सप्ताह से मार्च के पहले सप्ताह तक तीन माह के लिए रद कर दिया है। रेलवे ने यह निर्णय घने कोहरे की संभावना को भांपते हुए लिया है। रेलवे के अनुसार उज्जैन एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 23 फरवरी तक रद रहेगी। जनता एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 1 मार्च तक रद रहेगी। हावड़ा एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 1 मार्च तक नहीं चलेगी। वहीं उपासना एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 26 फरवरी तक आवागमन नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!