Thursday, March 12, 2026
LatestNational

नौ महीने बाद धरती पर वापस आई सुनीता विलियम्स

9 महीने से अंतरिक्ष में रह रही सुनीता विलियम्स आज सकुशल धरती पर वापस आ गई। उनके साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी वापस लौटे।

NASA और स्पेस X के संयुक्त प्रयास से इन अंतरिक्ष यात्रियों की सकुशल घर वापसी हो सकी। अंतरिक्ष यान का स्प्लैशडाऊन समुंदर में हुआ। कैप्सूल यान से एक एक कर सभी यात्री मुस्कुराते हुए बाहर निकले। उनकी लैंडिग का लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया गया।

पृथ्वी पर सफल स्प्लैशडाऊन के बाद मुस्कुराते हुए बाहर निकले अंतरिक्ष यात्रियों का ताली बजाकर स्वागत किया गया। भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर अंतरिक्ष यान लौटा।? देश समेत दुनिया भर की इस लैंडिंग पर निगाहें टिकी थी। भारत के गुजरात से मूल नाता रखतीं हैं सुनीता विलियम्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!