हाय गर्मी ! मार्च में ही 122 साल का रिकार्ड टूटा
इस साल पड़ रही गर्मी कई राज्यों में लोगों को बेहाल करने वाली है। अभी से हालात यह हैं कि मार्च के महिने में ही देश के कई हिस्सों ने पाराा 40 डिग्री को छू रहा है। गर्मी ने मार्च महीने में ही पिछले 122 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च 2022 में दर्ज किया गया औसत अधिकतम तापमान 1901 से 2022 तक पिछले 122 सालों में 33.10 डिग्री सेल्सियस के साथ अब तक का सबसे अधिक है और इसने 33.09 डिग्री सेल्सियस के मार्च 2010 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 40 डिग्री तक तापमान मार्च में दर्ज किया गया इसीलिए गर्मी देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटेंगे।
इस बार देश के जिन हिस्सों में गर्मी ज्यादा पड़ने वाली है, उसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात है। बड़ी बात ये है कि इस बार मार्च में वेस्टर्न हिमालय में भी रिकॉर्ड तापमान रहा है।