Saturday, March 14, 2026
EntertainmentLatestRoorkeeUttarakhand

होली और जुमे की नमाज कुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली

होली और जुमे की नमाज कुशल संपन्न कराने के बाद शनिवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेल रंग गुलाल उड़ाया और होली के गीतों पर खूब ठुमके भी लगाए। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने होली और रमजान के दूसरे जुमे की नमाज पर मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी की थी। पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी के चलते मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई। शनिवार को कोतवाली परिसर में पुलिस ने होली मनाई। पुलिस कर्मियों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं पुलिसकर्मियों ने होली के गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!