कुमाऊँ क्षेत्र की ओर आने-जाने वाली रेल गाड़ियो के समय में बड़ा बदलाव, वन्य जीवों के साथ होने वाली दुर्घटनाएं रोकने के लिए की गई है स्पीड कंट्रोल

ट्रेन से सफर करने वालों को एक अक्टूबर से उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र की ओर आने-जाने वाली रेल गाड़ियो के समय में बड़ा बदलाव देखने का मिलेगा। कुछ लोग इसे अक्टूबर में रेलवे द्वारा जारी की जाने वाली नियमित समय सारिणी का हिस्सा बता रहे हैं और कुछ इसे रेलवे ट्रेक पर वन्यजीवों के साथ होने वाली दुर्घटनाओ का कारण बता रहे हैं। वैसे भी वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट लगातार ट्रेनों की स्पीड कंट्रोल की सलाह दे रहे थे। जिस पर रेलवे ने विशेष कमेटी बनाई थी और उसी की सलाह पर हाथी और वन्य जीवों के साथ होने वाली दुघर्टनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने ट्रेनों की स्पीड कम करने का फैसला लिया है। अक्टूबर में नई समयसारिणी लागू होने के बाद कुमाऊं से जाने वाली कई ट्रेनों का समय बदलेगा तो आने वाली ट्रेने भी कुछ देरी से पहुंचेंगी। नई समय सारिणी में जो समय तय किया गया है उसकी सूची यहां दी गई है।
नई समयसारिणी में प्रस्तावित समय
05013 जैसलमेर-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 04.55 बजे के स्थान पर बदले समय 05.05 बजे पहुंचेगी ।
03019 हावड़ा-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम पर वर्तमान समय 09.00 बजे के स्थान पर 09.25 बजे पहुंचेगी।
02040 नई दिल्ली-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम पर वर्तमान समय 11.40 बजे के स्थान पर 11.55 बजे पहुंचेगी।
04690 जम्मूतवी-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम पर वर्तमान समय 13.35 बजे के स्थान पर 13.45 बजे पहुंचेगी।
04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 14.40 बजे के स्थान पर 14.55 बजे पहुंचेगी।
02091 देहरादून-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 23.35 बजे के स्थान पर 23.45 बजे पहुंचेगी।
04126 देहरादून-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 07.15 बजे के स्थान पर 07.20 बजे पहुंचेगी।
04616 अमृतसर-लालकुआं ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20.30 बजे के स्थान पर 21.05 बजे पहुंचेगी।
05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20.30 बजे के स्थान पर समय 21.05 बजे पहुंचेगी।
02353 हावड़ा-लालकुआं ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 06.55 बजे के स्थान पर 07.00 बजे पहुंचेगी।
05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 11.45 बजे के स्थान पर 11.15 बजे प्रस्थान करेगी. हल्द्वानी से वर्तमान समय 12.02 के स्थान पर 11.45 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 12.40 बजे के स्थान पर 12.30 बजे छूटेगी।
05036 काठगोदाम-दिल्ली ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 09.05 बजे के स्थान पर 08.45 बजे प्रस्थान करेगी. हल्द्वानी से वर्तमान समय 09.22 के स्थान पर 09.07 बजे छूटेगी. लालकुआं से वर्तमान समय 09.59 बजे के स्थान पर 09.45 बजे छूटेगी।
02039 काठगोदाम-नई दिल्ली ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 15.30 बजे के स्थान पर 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 15.47 के स्थान पर 15.29 बजे छूटेगी. लालकुआं से वर्तमान समय 16.19 बजे के स्थान पर 16.04 बजे छूटेगी तथा रूद्रपुर सिटी से वर्तमान समय 16.44 बजे के स्थान पर 16.48 बजे छूटेगी।
05314 रामनगर-जैसलमेर ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 22.20 बजे के स्थान पर 22.15 बजे प्रस्थान करेगी. काशीपुर से वर्तमान समय 22.55 बजे के स्थान पर 22.50 बजे छूटेगी।
05356 रामनगर-दिल्ली ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 10.10 बजे के स्थान पर 10.00 बजे प्रस्थान करेगी. काशीपुर से वर्तमान समय 10.38 बजे के स्थान पर 10.35 बजे छूटेगी।
05059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनल ट्रेन लालकुआं से वर्तमान समय 04.30 बजे के स्थान पर 04.25 बजे प्रस्थान करेगी।
09076 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनल ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 16.35 बजे के स्थान पर 16.30 बजे प्रस्थान करेगी।
05331 काठगोदाम-मुरादाबाद ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 08.15 बजे के स्थान पर 07.25 बजे प्रस्थान करेगी. दृ 05333 रामनगर-मुरादाबाद ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 07.20 बजे के स्थान पर 07.15 बजे प्रस्थान करेगी।
04689 काठगोदाम-जम्मूतवी विषेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 18.20 बजे के स्थान पर 18.15 बजे प्रस्थान करेगी. हल्द्वानी से वर्तमान समय 18.37 के स्थान पर 18.35 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 19.15 बजे के स्थान पर 19.10 बजे छूटेगी तथा रूद्रपुर सिटी से वर्तमान समय 19.45 बजे के स्थान पर 19.42 बजे छूटेगी. बिलासपुर रोड से वर्तमान समय 20.01 बजे के स्थान पर 19.58 बजे छूटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!