सामन्ती की अन्तिम अरदास में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिगवाड़ा गुरूद्वारा में स्व. वीरेन्द्र सिंह सामन्ती की अन्तिम अरदास में शामिल हुए। उन्होंने वीरेन्द्र सिंह सामन्ती के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की अरदास की।उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सामन्ती के सामाजिक कार्यों एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने NH-74 के खटीमा-पानीपत मार्ग स्थित मेडिसिटी अस्पताल से करतारपुर-सुआनगला मार्ग का नाम स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह सामन्ती के नाम पर रखे जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वर्गीय वीरेन्द्र सामन्ती की स्मृति में वार्ड नम्बर 16 बिगवाड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम स्व.वीरेन्द्र सिंह सामन्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय करने एवं बिगवाड़ा शमशान घाट का सौंदर्यीकरण कराये जाने की भी घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!